अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jan-2023 06:37 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के बीच चल रहे जुबानी जंग पर रोक लगाने की मांग लेफ्ट पार्टी ने की है। भाकपा माले (CPIML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने इस तरह की बयानबाजी को बंद करने की मांग की। कहा कि महागठबंधन में विवादित मुद्दों पर चर्चा के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी बननी चाहिए।
गौरतलब है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने की मांग पहले भी महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने की थी। अब यह मांग लेफ्ट कर रही है। भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग की है।
बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले आगामी 15 फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल रैली करने वाली है। इस रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत देश के अन्य विपक्षी दलों को भी निमंत्रण भेजा गया है। 15 फरवरी से 20 फरवरी तक राजधानी पटना में कम्युनिस्ट पार्टी का महाधिवेशन चलेगा। इसकी तैयारी भी की जा रही है।