ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अतिक्रमण हटाने के बहाने दुकानदारों को उजाड़ रही सरकार, आरजेडी का आरोप, मांगों...

अतिक्रमण हटाने के बहाने दुकानदारों को उजाड़ रही सरकार, आरजेडी का आरोप, मांगों को लेकर आनंद किशोर से मिला पार्टी डेलीगेशन

26-Aug-2019 07:39 PM

By 9

PATNA: राजधानी पटना में जिला प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान का आरजेडी ने विरोध किया है. इस मामले में राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर से मुलाकात की और पार्टी की तरफ से मांग सौंपी. राजद ने जिला प्रशासन की कार्रवाई को मनमानी बताते हुए कहा कि जिन लोगों के दुकानों को तोड़ा गया है उन्हें पहले से इस बात की जानकारी नहीं दी गई. रामचंद्र पूर्वे ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अतिक्रमण हटाने के बहाने दुकानदारों का रोजगार छीन रही है. उन्होंने कहा कि दुकानों को तोड़ने से पहले सरकार को उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए तभी उनके दुकान को तोड़ा जाना चाहिए. पटना जंक्शन पर दूध मार्केट को तोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मार्केट को तोड़कर पांच हजार लोगों का रोजगार छीन लिया. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि पार्टी राज्य सरकार के इस अभियान के खिलाफ दुकानदारों के साथ है. पटना से राजन की रिपोर्ट