Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
13-Aug-2022 01:25 PM
By DEEPAK
NALANDA : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बीजेपी की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान को लेकर बीजेपी के तमाम नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने नालंदा के भागन बिगहा में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर रितुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव को उनके चुनावी वादे की याद दिलाई।
रितुराज सिन्हा ने तेजस्वी के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर कहा कि अब जब तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बन गए है तो बहानेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने कहा है कि वे अभी डिप्टी सीएम है, सीएम नहीं बनें हैं तो तेजस्वी यादव अपने चुनावी वादे के मुताबिक 10 लाख नौकरियों के बदले उससे आधी नौकरियां ही बिहार के लोगों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बिहार में जो साढ़े चार लाख पद रिक्त हैं उनपर नियुक्ति कराने का काम करें।
वहीं हर घर तिरंगा अभियान पर रितुराज सिन्हा ने कहा कि यह हर भारतवासी के लिए गर्व का अवसर है कि हमारा देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है, अगर हर भारतवासी अपने घरों पर झंडा फहराएं तो सही मायने में भारत का गौरव बढ़ेगा।