1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
11-Nov-2023 05:07 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक सनकी भतीजे ने चाची की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। चाची पर हत्या करने के बाद उसने घर के अन्य सदस्यों पर भी हमला करने की कोशिश की तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने और इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र स्थित सिंगारपुर गांव की है। जहां रिश्तों का कत्ल किया गया है। भतीजे ने चाची की निर्मम हत्या कर दी है। मृतका की पहचान बसनही थाना क्षेत्र के महुआ पंचायत के सिंगारपुर की रहने वाली 60 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतका घर के आंगन में अकेले खाना खा रही थी। तभी अचानक इस दौरान सनकी भतीजा आंगन में आया और गड़ासे से चाची पर वार कर दिया। जिससे महिला का सर धर से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपी को किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही घटना के कारणों का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है। घटना के संबंध में बसनहीं थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया है वही इस मामले की जांच की जा रही है।