ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / news / ज्वेलरी दूकान से एक लाख की रिंग और नोज पिन लेकर उड़े ग्राहक,...

ज्वेलरी दूकान से एक लाख की रिंग और नोज पिन लेकर उड़े ग्राहक, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

27-Jul-2019 08:35 PM

By 7

AURANGABAD : एक ज्वेलरी दूकान में बड़े ही चालाकी से ग्राहक बन कर आये चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मामला औरंगाबाद जिले के नगर थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि दो महिलाओं और एक पुरुष ने ज्वेलरी शॉप से एक लाख की अंगूठी और नोज पिन गायब किया है. पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है. पूरी घटना टाउन थाना के पुरानी जीटी रोड स्थित वर्मा एंड संस ज्वेलर्स की है. जहां ग्राहक की वेशभूषा में आई महिलाओं ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पूरी घटना दूकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. दुकानदार सागर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे के आस पास दो महिलायें और एक पुरुष दूकान में आये थे. उन्होंने अंगूठी दिखाने को कहा तो दुकानदार ने बारी बारी से उनके डिमांड के अनुसार अंगूठी दिखाई. इसी दौरान ध्यान भटका कर उनलोगों ने एक नोज पिन और एक अंगूठी चोरी कर ली. सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में देखा जा रहा है कि एक महिला अपने मुंह में नोज पिन को डाल कर चली गई. सीसीटीवी फुटेज को दुकानदार ने पुलिस को देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.