ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

रिमांड पर लिए गए नक्सली प्रमोद मिश्रा, केंद्रीय एजेंसियों के साथ 5 राज्यों की पुलिस करेगी पूछताछ, गया से हुई थी गिरफ़्तारी

26-Aug-2023 11:18 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार के गया जिले में बंद प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष लीडर प्रमोद मिश्रा और उसके सहयोगी अनिल यादव को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड पर लिए जाने के बाद कई केंद्रीय एजेंसियां भी प्रमोद मिश्रा से पूछताछ करेंगी। प्रमोद मिश्रा पिछले पांच दशक से नक्सली संगठन से जुड़े और पोलित ब्यूरो सदस्यों में से एक है,इनको बीते 9 अगस्त को गया में अपने एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार लिया गया था। 


मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद मिश्रा और उनके सहयोगी को 72 घंटे के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस क्रम में केंद्रीय एजेंसियां और कई राज्यों की पुलिस की टीम  इनसे पूछताछ करेगी। केंद्रीय टीम नक्सलियों के संबंध में संगठन का पूरा राज जानना चाहेगी। ताकि नक्सली संगठन पर पूरे तौर पर नकेल कसी जा सके। 


बताया जा रहा है कि, पटना और रांची एनआईए के अधिकारी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की पुलिस भी प्रमोद मिश्रा से पूछताछ करेगी। कई राज्यों की पुलिस के गया पहुंच जाने की भी सूचना है। प्रमोद मिश्रा का नक्सली आतंक देश के कई राज्यों में सक्रिय रहा है।  ऐसे में कई राज्यों की पुलिस को उनकी तलाश थी। वही जानकारी के अनुसार दिल्ली आईबी के अधिकारी भी गया पहुंचकर प्रमोद मिश्रा से पूछताछ कर सकते हैं। फिलहाल प्रमोद मिश्रा और उसके सहयोगी से पूछताछ कर नक्सलियों पर नकेल की कवायद तेज की जा सकती है। 


इधर, प्रमोद मिश्रा को रिमांड पर लेने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस कर दी गई है. खासकर रिमांड पर लेकर जहां उनसे पूछताछ की जाएगी, उस एरिया में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि शीर्ष नक्सली लीडर प्रमोद मिश्रा और उनके सहयोगी अनिल यादव को बीते 9 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।  यह दोनों गया सेंट्रल जेल में बंद थे। इसके बाद अब प्रमोद मिश्रा और उनके सहयोगी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।