ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
11-Aug-2020 02:27 PM
DELHI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई शुरू जारी है. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच सुनवाई कर रही है. सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से तो एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार और श्याम दिवान रिया की तरफ सुनवाई में शामिल हो रहे हैं. वही, विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रख रहे हैं.
केस ट्रांसफर करने को लेकर सुनवाई
सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उस याचिका पर आज सुनवाई होने वाली हैं.
केस की जांच को लेकर भी सुनवाई
सुशांत केस की जांच को लेकर भी मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच शुरू से ही टकराव रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने सुशांत के पिता के अनुरोध पर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी. लेकिन इससे महाराष्ट्र सरकार को नाराजगी है. महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि केस की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम है. कोर्ट सभी पक्षों को सुनने के बाद तय करेगा की आखिर इस केस की जांच कौन करेगा.