ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

रिजल्ट में देरी से उर्दू अनुवादकों का छलका दर्द, ट्विटर पर भी हुआ ट्रेंड

रिजल्ट में देरी से उर्दू अनुवादकों का छलका दर्द, ट्विटर पर भी हुआ ट्रेंड

10-Jan-2022 08:38 PM

PATNA:  बिहार के सरकारी विभागों में बहाली के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होना और फिर उसका अधर में लटकना कोई नई बात नहीं है। बेरोजगारी को दूर करने की सरकार की कागज़ी कोशिशों की यह बानगी कभी धरने पर बैठे अभ्यर्थियों तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर नजर आती रहती है। 


बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उर्दू अनुवादकों और सहायक उर्दू अनुवादकों के पदों पर बहाली के लिए 2 साल पहले ही प्रक्रिया शुरू की गई। अब हम आपको यह पूरा मामला उन अभ्यर्थियों की ज़ुबानी समझाते हैं, जो इन परीक्षाओं में शामिल हुए और अब पिछले लगभग 4 महीने से बीएसएससी द्वारा रिजल्ट जारी करने की बाट जोह रहे हैं।


अभ्यर्थी एडवोकेट नाज़नीन अख्तर और आमिर हाशमी के मुताबिक "बिहार में लगभग 3 दशक पश्चात बीएसएससी के माध्यम से सन् 2019 में सहायक उर्दू अनुवादक ( विज्ञापन संख्या _0/19) के लिए 202 तथा उर्दू अनुवादक विज्ञापन (संख्या-02/19) के लिए 1294 पदों की बहाली हेतु विज्ञापन जारी किया गया था और दोनों पदों पर लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था।


 31 जनवरी, 2021 को उर्दू अनुवादक की परीक्षा कराई गई जिसको एक वर्ष पूर्ण होने में कुछ दिन ही शेष है तथा सहायक उर्दू अनुवादक मुख्य परीक्षा, जिसमें 5300 अभ्यर्थी शामिल हुए, हुए चार माह पूर्ण होने वाले हैं। इन दोनों रिक्तियों को निकले हुए 2 वर्ष से अधिक समय हो गया है, जिसका परिणाम अभी तक घोषित नही हुआ है। परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग अभ्यर्थी कर रहे हैं। 


बता दें कि बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उर्दू अनुवादकों और सहायक उर्दू अनुवादकों का रिजल्ट जारी करने की अपनी मांगों को लेकर उर्दू अनुवादक तथा सहायक उर्दू अनुवादक छात्र संघ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कैंपेन भी चलाया। खास बात यह रही कि हैश टैग #BSSC_URDU_RESULT_2019 काफी देर तक ट्विटर पर ट्रेंड भी करता रहा। देखना यह है कि इस मामले में बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग अपना रुख कब साफ करता है।