ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका

गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पटना की सुरक्षा रहेगी कड़ी, इन जगहों पर रहेगी विशेष नजर

गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पटना की सुरक्षा रहेगी कड़ी, इन जगहों पर रहेगी विशेष नजर

22-Jan-2023 07:00 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह और सरस्वती पूजा को  लेकर पुलीस प्रशासन को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। इन दोनों समारोह को लेकर राजधानी में तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूरे गांधी ने को छह सेक्टर में बांटा गया है।


जानकारी हो कि, राजधानी पटना में हर साल गणतंत्र है समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाता है। लेकिन, पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आम लोगों की प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। लेकिन, इस बार इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। ऐसे में सुरक्षा की जरूरत पहले से अधिक आन पड़ी है इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस महकमे ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। त्रिस्तरीय सुरक्षा में जवान, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।


इसके साथ ही साथ 24 जनवरी से ही शहरों में वाहनों की चेकिंग तेजी लायी जायेगी और हर होटलों के साथ ही गेस्ट हाउस आदि की जांच की जायेगी।।इसके अलावा गश्ती भी तेज की जायेगी। सुरक्षा को लेकर 700 अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है।


वहीं, भीड़-भाड़ होने की संभावना को देखते हुए गांधी मैदान के अंदर व बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जायेगी।।गांधी मैदान के इंट्री गेट पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर आने की इजाजत होगी। क्यूआरटी की टीम भी जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, उद्योग भवन गेट, कारगिल चौक व अन्य जगहों पर तैनात रहेगी। 


एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गांधी मैदान व आसपास के इलाकों में सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक की भी व्यवस्था की जायेगी।।कई मुख्य सड़कों को वनवे किया जायेगा।गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है।


इधर गणतंत्र दिवस के दिन ही सरस्वती पूजा होने के कारण एसएसपी ने कहा कि सरस्वती पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी आवश्यक तैयारी की गयी है। करीब 3500 प्रतिमा को जगह-जगह पर स्थापित किया जायेगा। विसर्जन जुलूस के रास्तों में जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। बड़े-बड़े जुलूस को पुलिस के संरक्षण में ही विसर्जन के लिए घाट पर ले जाने की व्यवस्था की गयी है। पटना विश्वविद्यालय के तमाम छात्रावासों का सत्यापन किया जा चुका है। हाल में ही सैदपुर छात्रावास से हत्या के दो अभियुक्तों को पकड़ा गया था और लगातार छात्रावासों पर नजर रखी जा रही है।