ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / गणत्रंत दिवस पर बिहार के 19 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, 2 अफसर को प्रेसिडेंट...

गणत्रंत दिवस पर बिहार के 19 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, 2 अफसर को प्रेसिडेंट मेडल

25-Jan-2023 02:07 PM

By First Bihar

PATNA  : गणत्रंत दिवस के मौके पर बिहार सहित राज्यों के कई पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। देशभर से कुल 668 पुलिस कर्मियों को ये सम्मान दिया जाएगा, जिनमें बिहार के 19 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर लिस्ट भी जारी कर दिया गया। बिहार से जहां राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए दो पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री पुलिस मेडल के लिए बिहार से 17 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। 


दरअसल, पुलिस मेडल मेरिटोरियस सर्विस के लिए जिन 17 पुलिस अधिकारियों को चिन्हित किया गया है। उनमें से विनय कुमार आईजी हेड क्वार्टर पटना, आलमनाथ भईया हवलदार किशनगंज, अवधेश कुमार सिंह हवलदार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 4 डुमरांव, अक्षयबार नाथ पांडे कॉन्स्टेबल को सम्मानित किया जाएगा।


इसके आलावा एटीएस में पदस्थापित जमादार संजय कुमार शेखर, सीआईडी में पदस्थापित जमादार संतोष कुमार, एससीआरबी में स्थापित सिपाही आलोक कुमार, सीआईडी में पदस्थापित जमादार देवेंद्र कुमार, सीआईडी में पदस्थापित सिपाही धनंजय कुमार, किशनगंज में पदस्थापित सिपाही बैजनाथ कुमार, सीआईडी में प्रस्थापित संजय कुमार, सीआईडी में सिपाही मुख्तार अली, हवलदार बॉस ऐंड, हवलदार पंच रतन प्रसाद गोंड, हवलदार सिकंदर कुमार और हवलदार सतेंदर कुमार का नाम शमिल है। 


आपको बताते चलें कि, इस बार पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड्स इस बार बिहार के खाते में नहीं आया है।  राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित होने वाले बिहार के दो अधिकारी हैं। इसमें विनय कुमार शर्मा, एसडीपीओ नीम चौक बेतिया गया होंगे। वहीं दूसरे पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर रैंक के आर्थिक अपराध इकाई के विनय कृष्णन का नाम शामिल हैं।