ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

रील बनाने के चक्कर में युवक की गई जान, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 13 जुलाई को थी बहन की शादी

01-Jul-2024 04:48 PM

By First Bihar

GAYA: रील बनाने के चक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। ट्रेन से टक्कर लगने के बाद युवक काफी दूर फेंका गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के घर में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है। बताया जाता है कि युवक दूसरे प्रदेश में काम करता था। कुछ दिन बाद बहन की शादी थी उसी में शामिल होने के लिए वो घर आया हुआ था।


 युवक को रील बनाने का शौक था। सोमवार की सुबह वह रेलवे लाइन पर मोबाइल से रील बना रहा था। रील बनाने के लिए कान में ईयर फोन लगा रखा था। रील बनाने में वो इतना मग्न हो गया कि पीछे से आ रही ट्रेन का पता भी उसे नहीं चला। ट्रेन काफी तेज स्पीड में थी और उसकी चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। गांधी धाम एक्सप्रेस की टक्कर के बाद युवक 30 फीट दूर फेंका गया। 


घटना गया-कोडरमा रेलखंड के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास की है। बताया जाता है कि सुबह में वो शौच करने के लिए रेल पटरी के किनारे गया हुआ था। जिसके बाद वह रेल पटरी पर चढ़कर मोबाइल से रील बनाने लगा और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 13 जुलाई को मृतक की बहन की शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए वो घर आया हुआ था। इस घटना के बाद शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गयी।