Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
17-Aug-2021 12:51 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे. आरसीपी सिंह आज पटना से नालंदा के लिए रवाना हो गए हैं. आरसीपी सिंह आज नालंदा जिले की यात्रा पर रहेंगे. पटना से निकलते वक्त उनके आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका अभिवादन करने के लिए जुटे हुए थे. शंख ध्वनि के बीच आरसीपी सिंह ने अपनी यात्रा की शुरुआत की है. आरसीपी सिंह को बधाई देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का आज भी तांता लगा हुआ था.
आरसीपी सिंह आज पटना से लेकर नालंदा तक की अपनी यात्रा के दौरान तकरीबन दो दर्जन जगहों पर रुकेंगे. जहां उनका स्वागत किया जाएगा. पटना से निकलने के साथ से पटना सिटी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है. बाईपास के इलाके में ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ आरसीपी सिंह का स्वागत है, जेडीयू की महिला नेतृत्व ने किया.
आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह को देखते हुए खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि वह संगठन के दम पर ही पार्टी में है और पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को आरसीपी सिंह समझता है. हम सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करते हैं. आज अगर केंद्र में मैं मंत्री बना हूं तो सभी कार्यकर्ताओं को इससे खुशी मिली है. यही वजह है कि जगह-जगह लोग अपना उत्साह दिखा रहे हैं.
आपको बता दें कि आरसीपी सिंह आज नालंदा में रहेंगे और उसके बाद कल यानि बुधवार को वह शेखपुरा जिले के दौरे पर रहेंगे.