ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / RCP ने ललन सिंह को चेताया, कहा.. दाएं-बाएं ना करें, 2025 तक...

RCP ने ललन सिंह को चेताया, कहा.. दाएं-बाएं ना करें, 2025 तक काम करें

29-Jan-2022 11:34 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड में गठबंधन नहीं हो सका है. जदयू वहां अकेले चुनाव लड़ रही है और 20 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. लेकिन यूपी में बीजेपी जेडीयू के बीच गठबंधन न होने की वजह से जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह निशाने पर आ गये थे.


दोनों पार्टियों के बीच आखिर गठबंधन क्यों नहीं हुआ इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसका ठीकरा आरसीपी सिंह पर फोड़ते रहे. इस पूरे मामले के बाद अब तक चुप रहे आरसीपी सिंह पहली बार सामने आये. और अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए विरोधियों को नसीहत भी दे दी है.


एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा कि लोग मनोरंजन करते हैं उन्हें करने दीजिए. बिहार की जनता ने 2020 में 2025 तक उन्हें काम करने के लिए अवसर दिया है. साथी ही एनडीए (NDA) ने बिहार के लिए काम करने का संकल्प लिया है. उनको काम करने के लिए बैठाया गया है तो वो काम करेंगे. बीच में किसी को दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत है?


आरसीपी सिंह ने कहा कि जो हमारे शुभचिंतक हैं, जो सपोर्टर हैं उनको क्या लगेगा? जिन्हें भजन, कीर्तन और कव्वाली करना है वो करते रहें. उन्हें (आरसीपी सिंह) जो काम दिया जाता है वो उसे बहुत ही ईमानदारी से करते हैं.


बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आरसीपी सिंह का नाम लिस्ट में नहीं है. इसपर आरसीपी सिंह ने कहा कि लिस्ट में जिन 15 लोगों का स्टार प्रचारक में नाम है उसमें से आप कितनों को जानते हैं? ये सब चलता रहता है. जीवन लंबा है, धैर्य रखें.