ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर

RCP सिंह के राज्यसभा जाने पर फंसा पेंच, ललन सिंह को लेना है फैसला

RCP सिंह के राज्यसभा जाने पर फंसा पेंच, ललन सिंह को लेना है फैसला

16-May-2022 12:34 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के राज्यसभा जाने को लेकर अब पेंच फंसता दिख रहा है। दरअसल राज्यसभा की एक सीट पर जनता दल यूनाइटेड से किसी उम्मीदवार को चुना जाना है और उप चुनाव वाली एक सीट पर जेडीयू ने अब से थोड़ी देर पहले उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। किंग महेंद्र के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने पुराने वर्कर और पदाधिकारी अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाया है। अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले का सभी लोगों ने स्वागत किया है लेकिन इसके साथ ही यह तय हो गया है कि आरसीपी सिंह को अब एकमात्र बची सीट पर ही जेडीयू से राज्यसभा भेजा जा सकता है। सियासी जानकार इसे दूसरे नजरिए से भी देख रहे हैं जानकारों की मानें तो आरसीपी सिंह का राज्यसभा भेजे जाने का पेंच अब जेडीयू में फंस सकता है।


अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा पिछले दो-तीन दिनों से चल रही थी लेकिन बिना किसी बैठक के ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके नाम की घोषणा कर दी अमूमन जनता दल यूनाइटेड में राज्यसभा जैसे मामलों में नीतीश कुमार बैठक के करते रहे हैं। कई बार तो पार्टी ने नीतीश कुमार को इसके लिए अधिकृत भी किया है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ इसका मतलब यह है कि राज्यसभा की एक सीट पर आगे जेडीयू के उम्मीदवार का चयन होना है। उसका फैसला भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लेंगे। यानी आरसीपी सिंह के भविष्य का फैसला ललन सिंह को करना है। आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद ललन सिंह से उनके कैसे रिश्ते हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है।


आरसीपी सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर फैसला ललन सिंह के हाथों में है। नीतीश कुमार अगर वाकई आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने के पक्ष में नहीं है तो वह बड़ी आसानी से गेंद ललन सिंह के पाले में डाल कर अपना पीछा छुड़ा सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्यसभा में उम्मीदवारी पर फैसला लेना है लेकिन अगर फैसला वाकई नीतीश कुमार को लेना हुआ तो पार्टी उन्हें इस मामले में अधिकृत भी कर सकती है। आरसीपी सिंह राज्यसभा नहीं गए तो केंद्र में उनके लिए आने वाले वक्त में मंत्री बने रह पाना भी आसान नहीं होगा उन्हें 6 महीने के अंदर किसी न किसी सदन से सदस्य होना होगा। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या जेडीयू अगर आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेजती है तो बीजेपी के सहारे आरसीपी सदन में पहुंच पाएंगे। जाहिर है 7 जुलाई तक आरसीपी सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं,  लेकिन राज्यसभा चुनाव के लिए पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है ऐसे में इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है।