ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / RCP सिंह के पटना पहुंचने से पहले यात्रा पर निकल जाएंगे उपेन्द्र कुशवाहा,...

RCP सिंह के पटना पहुंचने से पहले यात्रा पर निकल जाएंगे उपेन्द्र कुशवाहा, JDU के अंदर दिखेगी अजब-गजब सियासत

16-Aug-2021 07:20 AM

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह आज पहली बार पटना पहुंच रहे हैं। आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए पटना में भव्य तैयारी की गई है लेकिन आरसीपी सिंह के पटना पहुंचने के पहले ही पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपनी यात्रा पर निकल जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा आज अपने बिहार यात्रा की चौथे चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। कुशवाहा आज जहानाबाद के दौरे पर होंगे। इसके बाद 17 अगस्त को कुशवाहा गया जिले में और 18 को औरंगाबाद में होंगे। यह बात पहले से तय मानी जा रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में शामिल नहीं होंगे हालांकि कुशवाहा ने अपना दौरा पहले से तय कर रखा था। 


उपेंद्र कुशवाहा अगर आज पटना में होते भी तो इस बात की संभावना ना के बराबर थी कि वह आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में शामिल होते। दरअसल उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह की दूरियां इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए लगाए गए तमाम पोस्टर-बैनर से उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर को गायब किया जा चुका है। लगातार आरसीपी सिंह के खेमे के नेता उपेंद्र कुशवाहा को जलील कर रहे हैं। पार्टी के नेताओं की तरफ से यह कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा उनके नेता नहीं हैं। संसदीय बोर्ड अध्यक्ष होने के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा को जिस तरह आरसीपी सिंह के करीबी नेता अपमानित कर रहे हैं उससे यह स्पष्ट है कि जेडीयू में दो खेमे बन चुके हैं। 



हालांकि आरसीपी और कुशवाहा खेमे के बीच चल रही खींचतान के दौरान ललन सिंह का अपना खेमा भी मौजूद है। जेडीयू के नए अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने अब तक बेहद संभल संभलकर कदम बढ़ाया है। वह पार्टी को नंबर वन बनाना चाहते हैं और उपेंद्र कुशवाहा से उनकी कई बार मुलाकात भी हो चुकी है। सबसे खास बात यह है कि कुशवाहा से मिलने के लिए ललन सिंह उनके घर भी जाते हैं। कुशवाहा और ललन सिंह की करीबियां कहीं न कहीं आरसीपी सिंह की बेचैनी भी बढ़ा रही हैं। उधर उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर लगातार बिहार यात्रा कर रहे हैं। कुशवाहा चौथे चरण के बाद पांचवें चरण में भी यात्रा पर निकलने वाले हैं। 26 अगस्त को उनके पांचवें चरण की यात्रा शुरू होगी। सबसे पहले वह मुजफ्फरपुर जाएंगे, 27 अगस्त को शिवहर, 1 सितंबर को सारण, 2 सितंबर को सिवान, 3 सितंबर को गोपालगंज और 4 सितंबर को वैशाली में उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा होगी।