ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / 40 किलो की माला और शुगर फ्री लड्डू...RCP बाबू के लिए कार्यकर्ताओं ने...

40 किलो की माला और शुगर फ्री लड्डू...RCP बाबू के लिए कार्यकर्ताओं ने झटपट किया इंतजाम

27-Dec-2020 03:42 PM

PATNA : रविवार कि सुबह 11 बजे जब जेडीयू कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई तब किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बैठक में शामिल होने पहुंचे आरसीपी सिंह को पार्टी की कमान दे दी जाएगी. बैठक के अंदर से जब पहली बार इस खबर के संकेत मिले तो बाहर कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम उमड़ने लगा. जदयू कार्यालय के बाहर जमा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की तस्वीरें हाथों में लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. आनन-फानन में फूलों की माला बनाई गई और फिर लड्डू मिठाई का दौर शुरू हो गया. 


राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू होने के तुरंत बाद फूलों का कारोबार करने वाला एक शख्स हाथों में भारी-भरकम माला लेकर पहुंचा. फर्स्ट बिहार के संवाददाता गणेश सम्राट ने जब फूल विक्रेता से बातचीत की तो उन्हें बताया गया कि आरसीपी बाबू के लिए 3500 रुपये की यह भारी-भरकम माला बनाई गई है. इस माला का वजन तकरीबन 40 किलो है.


जेडीयू दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता हाथों में लड्डू लिए पहुंचे हैं लेकिन लड्डू भी शुगर फ्री है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरसीपी सिंह को अभी पार्टी के लिए लंबी पारी खेलनी है. लिहाजा सेहत का ख्याल रखा गया है. डायबिटीज जैसी परेशानी आरसीपी बाबू को परेशान ना करें इसलिए सुबह फ्री लड्डू के साथ कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं.