ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / आरसीपी सिंह का स्वागत वाला पोस्टर हटने लगा, अभय कुशवाहा पर गिर सकती...

आरसीपी सिंह का स्वागत वाला पोस्टर हटने लगा, अभय कुशवाहा पर गिर सकती है गाज

08-Aug-2021 02:25 PM

PATNA : जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत वाले पोस्टर में ललन सिंह की तस्वीर को जगह नहीं दी गई. इसके बाद जेडीयू के अंदर खाने में सियासत गर्म हो गई. युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की तरफ से पटना में यह पोस्टर प्रदेश कार्यालय समेत अन्य जगहों पर लगाए गए.  मामले ने इतना तूल पकड़ा है कि अब आरसीपी सिंह के स्वागत वाले पोस्टरों को हटाया जा रहा है. 


प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे ऑन पोस्टर बैनर को हटाया जा रहा है, जिनमें आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की तो तस्वीर है.  लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नहीं है. अभय कुशवाहा की तरफ से लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ तो प्रदेश नेतृत्व भी गंभीर हो गया. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है, जिसने भी अ पोस्टर लगाया है. उनसे जवाब मांग कर आगे एक्शन लिया जाएगा.


फर्स्ट बिहार में इस मसले पर अभय कुशवाहा से बातचीत की थी. अभय कुशवाहा ने कहा कि भूल बस से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर पोस्टर में नहीं लगा है. हालांकि उन्होंने पोस्टर हटाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि नए पोस्टर लग जाएंगे. पुराने पोस्टर हटाने का सवाल पैदा नहीं होता. लेकिन अब जो ताजा खबर सामने आ रही है, यह जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे इन पोस्टरों को हटाया जा रहा है. राजधानी के अन्य सड़कों पर भी अभय कुशवाहा नहीं जो पोस्टर लगवाए हैं. उन्हें हटाने का निर्देश दे दिया गया है. 


जेडीयू सूत्रों की मानें तो इस मामले में अभय कुशवाहा से प्रदेश नेतृत्व में जवाब तलब किया है. उनका जवाब अगर संतोषजनक नहीं मिला तो अभय कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई भी होगी. पार्टी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि बिना वक्त गंवाए प्रदेश नेतृत्व अभय कुशवाहा के ऊपर एक्शन ले सकता है. इस मामले में अगर अभय कुशवाहा के ऊपर गाज गिरती है. तो यह तय माना जाएगा कि जेडीयू में अब दो खेमों के बीच टकराव शुरू हो गया है. एक तरफ तो नए अध्यक्ष ललन सिंह है तो वहीं दूसरी तरफ संगठन पर लंबे वक्त से पकड़ बनाए रखने वाले आरसीपी सिंह.