ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / RCP के करीबियों की प्रदेश मुख्यालय से छुट्टी, ललन सिंह बोले.. JDU में...

RCP के करीबियों की प्रदेश मुख्यालय से छुट्टी, ललन सिंह बोले.. JDU में अनुशासनहीनता के लिए जगह नहीं

09-Sep-2021 03:56 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में आरसीपी सिंह के करीबी नेताओं के ऊपर अब गाज गिरने लगी है. आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के साथ ही माना जा रहा था कि ललन सिंह और उनके करीबी नेताओं को किनारे लगा सकते हैं. आज प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कई प्रश्नों के अध्यक्षों को संगठन में मजबूती से काम नहीं करने के लिए क्लास भी लगाई है. लेकिन सबसे बड़ी खबर यह है कि आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार और चंदन सिंह की छुट्टी प्रदेश मुख्यालय से कर दी गई है. प्रदेश मुख्यालय प्रभारी के तौर पर काम कर रहे अनिल कुमार और चंदन सिंह दोनों आरसीपी सिंह के करीबी माने जाते हैं.


अब इन नेताओं की जगह प्रदेश मुख्यालय का जिम्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार आर्य, महासचिव मृत्युंजय कुमार, वासुदेव कुशवाहा और मनीष कुमार को दी गई है. इसके साथ ही ललन सिंह ने ऐलान कर दिया है कि पार्टी में किसी भी स्थिति में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अनिल कुमार सिंह को किशनगंज जिले का प्रभारी बनाया गया है. तो वही चंदन सिंह को अररिया जिले का प्रभार दिया गया है.


इसके साथ ही संगठन में जनता दल यूनाइटेड के अंदर बड़ा बदलाव किया गया है. अब जेडीयू में लोकसभा और विधानसभा प्रभारी नहीं रहेंगे. प्रकोष्ठ की वजह से समानांतर संगठन बनता जा रहा था. अब जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर ही संगठन के लोगों को काम करना होगा. अब हर जिले में दो-दो प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी.


जदयू की बैठक के बाद ललन सिंह ने कहा है कि सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की ओर से किए गए काम के बारे में उन्होंने जानकारी ली है. मुख्य कमेटी के साथ मिलकर सभी प्रकोष्ठ अब काम करेंगे.  पार्टी के जिला अध्यक्ष भी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे. जिला प्रदेश और प्रखंड यूनिटी अब सक्रिय तौर पर संगठन के लिए काम करेगी. 


ललन सिंह ने यह तय किया है कि फिलहाल लोकसभा और विधानसभा प्रभारी के तौर पर काम कर रहे नेताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा. पार्टी के पदाधिकारियों की राय के आधार पर ही आगे कोई फैसला होगा. प्रदेश अध्यक्ष इस मामले में फैसला लेंगे.