बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
10-Apr-2022 12:48 PM
DESK : आईपीएल मुकाबले में शनिवार को बैगलोर का सामना मुंबई की टीम के साथ हुआ. इस मैच के दौरान ही बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल के बहन के निधन की खबर आई. इस दुख की घड़ी में टीम अपने इस खिलाड़ी के साथ नजर आई और मैनेजमेंट ने तुरंत ही घर जाने का इंतजाम किया.
दरअसल, आरसीबी टीम ने अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को ही खेला है. इसमें विराट कोहली की आरसीबी टीम को 7 विकेट से जीत मिली. इसी मैच के बाद हर्षल पटेल को भी खबर मिली कि उनके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया है. इसी के बाद वे सीधे घर लौट गए.
हर्षल को अपनी बहन के निधन के कारण बायो-बबल छोड़ना पड़ा. बताया गया है कि हर्षल पटेल जब वापसी करेंगे, तब उन्हें क्वारंटीन रहना होगा. इसी दौरान उनके कुछ कोरोना टेस्ट भी होंगे. टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें बायो-बबल में दोबारा एंट्री मिलेगी. अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेला जाएगा.
बताते चलें कि शाम के मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था. हर्षल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल की. अनुज रावत ने नाबाद 66 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली 48 रन बनाकर आउट हुए.