बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
02-May-2020 10:38 AM
DESK : लॉकडाउन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. जिससे सीकेपी सहकारी बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंंक के इस कदम के बाद बैंक की 485 करोड़ रुपये की एफडी अधर में अटक गई है औऱ सवा लाख खाताधारकों को झटका लगा है.
सीकेपी सहकारी बैंक पर आरबीआई ने साल 2914 से ही प्रतिबंध लगा रखा था. इसके पहले प्रतिबंध की तारीख को 31 मार्च से बढ़ाकर 31 मई की गई थी. लेकिन इसके पहले ही अब आरबीआई ने बैंक का लाइसेंस ही रद्द कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार सीकेपी सहकारी बैंक की नेटवर्थ में गिरावट के कारण इसके लाइसेंस को रद्द किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक का घाटा बढ़ने और नेट वर्थ में बड़ी गिरावट के कारण बैंक के लेन-देन पर साल 2014 में प्रतिबंध लगाया गया था. इसके बाद से लगातार घाटा कम करने का प्रयास किया जा रहा था. ब्याज दर में कटौती करके ब्याज दर 2 प्रतिशत तक लाई गई थी. वहीं कुछ निवेशकों ने अपने एफडी को शेयर में निवेश कर लिया था जिसका असर भी दिखाई देने लगा था. बैंक का घाटा कम हो रहा था. लेकिन इस बीच आबीआई ने निवेशकों को झटका देते हुए बैंक का लाइसेंस ही रद्द कर दिया है.