ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

रक्सौल बॉर्डर से चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में कर रहा था प्रवेश

29-Feb-2024 08:49 PM

By First Bihar

RAXAUL: रक्सौल बॉर्डर से एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। चीनी नागरिक की पहचान 57 वर्षीय फेंग जैनशान पिता फेंग जिन जियांग के रूप में हुई है जो नेपाल से रक्सौल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था तभी एसएसबी और इमीग्रेशन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। डॉक्यूमेंट की जांच के लिए उसे इमीग्रेशन ऑफिस में लाया गया।


 जांच के दौरान उपरोक्त चीनी नागरिक के पास कोई पासपोर्ट एवं वीज़ा नहीं पाया गया, जबकि उसके मोबाइल से चीन का पासपोर्ट एवं नागरिकता कार्ड का सॉफ्टकॉपी पाया गया। जिसका पासपोर्ट नंबर ईजे 0385551 दर्ज था। जो कि योनहसिंग शहर, वेशी कंट्री हेनान प्रोविंस, चीन का रहने वाला है। 


जानकारी के अनुसार दिनांक 28.02.2024 को काठमांडू से बीरगंज बस से आया और भारत के बॉर्डर का बाजार घूमने जा रहा था। उसी क्रम में नेपाल से भारत में बिना पासपोर्ट एवं वीज़ा के प्रवेश के दौरान पकड़ा गया। उपरोक्त चीनी नागरिक को बिना पासपोर्ट एवं वीज़ा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने के विरुद्ध उचित क़ानूनी कार्यवाही हेतु हरैया ओ.पी अंतर्गत रक्सौल पुलिस थाना को सुपुर्द किया गया है।