ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मिशन कश्मीर के बाद रामकृपाल यादव को स्मार्ट बनाने की मुहिम में रविशंकर...

मिशन कश्मीर के बाद रामकृपाल यादव को स्मार्ट बनाने की मुहिम में रविशंकर प्रसाद, पटना के डिपार्टमेंटल स्टोर से खरीदा रामकृपाल के लिए सेविंग क्रीम

12-Aug-2019 06:56 PM

By 2

PATNA: मोदी के मिशन कश्मीर में अहम रोल निभाने वाले देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद मिशन पूरा होने के बाद पटना में रिलैक्स मूड में नजर आये. रविशंकर ने आज अपनी पार्टी के सांसद रामकृपाल यादव के लिए सेविंग क्रीम खरीद लिया. रविशंकर ने कहा कि वे रामकृपाल यादव को और ज्यादा स्मार्ट देखना चाहते हैं इसलिए उनके लिए सेविंग क्रीम खरीदा है. https://www.youtube.com/watch?v=MQ1nq3a2J2s पटना में रविशंकर-रामकृपाल की चुहलबाजी दरअसल रविशंकर प्रसाद पटना में अपने एक समर्थक के डिपार्टमेंटल स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. वहां रामकृपाल यादव भी मौजूद थे. उद्घाटन के बाद रविशंकर ने खरीददारी भी की. बाहर निकले तो मीडिया ने घेर लिया. पूछा गया कि उन्होंने क्या शॉपिंग की. बिना देर किये रविशंकर ने कहा कि उन्होंने अपने मित्र और पार्टी के सांसद रामकृपाल यादव के लिए सेविंग क्रीम खरीदी है. रविशंकर के ऑफर को रामकृपाल ने नकारा लेकिन रविशंकर के ऑफर को रामकृपाल यादव ने नकार दिया. दरअसल रामकृपाल यादव की पहचान ही उनकी दाढ़ी रही है. उन्होंने कभी सेविंग नहीं करायी. ऐसे में आज जब रविशंकर प्रसाद ने उन्हें सेविंग क्रीम गिफ्ट की तो वे उसे लेने को तैयार नहीं हुए. रामकृपाल ने कहा कि वे सेविंग करा ही नहीं सकते.