मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jul-2020 12:06 PM
PATNA : बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को भोजपुरी भाषा की पढ़ाई कराने को लेकर पत्र लिखा है. रवि किशन ने अपने पत्र में मांग की है कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय में भोजपुरी भाषा के पाठ्यक्रम को शामिल की जाए.
राज्यपाल फागू चौहान से निवेदन करते हुए उन्होंने पत्र में लिखा है कि भोजपुरी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है और यह भारत समेत दुनिया के 17 देशों में बहुसंख्यक लोगों के बीच बोली जाती है. वहीं बिहार में सर्वाधिक लोग भोजपुरी भाषा ही बोलते हैं. उन्होंने पत्र में लिखा है कि बिहार में भोजपुरी अकादमी की स्थापना बहुत पहले हो चुकी है और बिहार सरकार की ओर से इंटरमीडिएट स्तर तक भोजपुरी की पढ़ाई भी कराई जाती है. बिहार के कई विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक भोजपुरी की पढ़ाई होती है. आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में भोजपुरी से पीएचडी करने का भी प्रावधान है. इसके अलावा देश के कई विश्वविद्यालयों में भी भोजपुरी की पढ़ाई होती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भोजपुरी अकादमी का भी गठन किया गया
रवि किशन ने आगे लिखा है कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय बिहार का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है. जिसमें विभिन्न भाषाओं की पढ़ाई होती है. इंदिरा गांधी खुला राष्ट्रीय विश्वविद्यालय दिल्ली ने भी स्वीकृति देकर इसका पाठ्यक्रम तैयार करा लिया गया है. इसलिए नालंदा खुला विश्वविद्यालय में भी भोजपुरी भाषा की पढ़ाई शुरू कराई जाए.