Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम
24-Oct-2023 07:30 AM
By First Bihar
PATNA: दशहरा पर 24 अक्तूबर को गांधी मैदान में होने वाले रावणवध को लेकर जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा और भीड़ पर निगरानी रखने के लिए आठ वाच टावरों पर पुलिस व सिविल डिफेंस के कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे।
वहीं, गांधी मैदान व आसपास के क्षेत्रों में 91 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जायेगी। पुलिस कार्यालय परिसर स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बिल्डिंग से रावण वध कार्यक्रम की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। इसके अलावा किसी दुर्घटना की परिस्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और फायर यूनिट भी तैनात रहेगी। वहीं रावण वध को लेकर पटना के ट्रैफिक रूट बदलाव किया गया है।
वहीं, ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) तक का मार्ग सिर्फ विशिष्ट व्यक्तियों के जाने-आने के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं डाकबंगला चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड़ से राजेंद्र पथ की ओर जाने दिया जायेगा। न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भट्टाचार्या चौराहे से उत्तर गांधी मैदान की और कोई भी वाहन नहीं चलेगा। यह ट्रैफिक व्यवस्था मंगलवार को दोपहर एक बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।
इसके अलावा जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा। किसी भी आकस्मिक स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पिटल या पीएमसीएच व अन्य नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया जायेगा। इस मार्ग पर सामान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं आयुक्त कार्यालय के सामने (जेपी गंगा पथ पर गोलंबर) से गांधी मैदान की और वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
आपको बताते चलें कि, वाहनों की पार्किंग श्रीकृष्ण मामेरियल हॉल में होगा। जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक और डाकबंगला चौराहे से पटना जंक्शन गोलंबर तक सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला, खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगी। वहीं रामगुलाम चौक से पूरे एग्जीबिशन रोड में सड़क पर पार्किंग पर रोक रहेगी। डीएम आवास से पुलिस लाइन तिराहा तक के मार्ग में वाहन पार्क करने पर रोक रहेगी। इसके अलावा गांधी मैदान की बाहर चारों तरफ, गांधी मैदान के अंदर भी पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।