ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / रथ पर सवार होकर भोज खाने पहुंचे थे लालू, बीच सड़क पर फंस...

रथ पर सवार होकर भोज खाने पहुंचे थे लालू, बीच सड़क पर फंस गया काफिला; जानिए.. फिर क्या हुआ?

16-Feb-2024 08:40 PM

By First Bihar

HAJIPUR: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद आज अपने रथ पर सवार होकर एक श्राद्धकर्म के भोज में शामिल होने के लिए वैशाली के जनदाहा स्थित दुलोर गांव पहुंचे। श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए लालू अपने काफिले के साथ जैसे ही दुलोर गांव पहुंचे, बीच सड़क पर उनका काफिला फंस गया।


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद शुक्रवार को वैशाली के जनदाहा स्थित दुलोर गांव पहुंचे थे। राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद साहनी के पिता सोनेलाल साहनी के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लालू अपने रथ पर सवाल होकर लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे।


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले लालू प्रसाद और उनके काफिले में मौजूद लोगों को भारी परेशानी का सामना कपना पड़ा। श्राद्ध कार्यक्रम के तोरण द्वारा के पास पहुंचते ही लालू यादव की बस, द्वार को पार नहीं कर पाई और फंस गई। जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ता भारी मशक्कत करते दिखे। लालू यादव के काफिले और बस को पास करने के लिए जल्दी-जल्दी में तोरण द्वार को खोलकर हटाया गया।


काफी देर तक लालू को बस में ही आगे बढ़ने का इंतजार करना पड़ा। कार्यकर्ता और पुलिस वाले मोर्चा संभाला और भारी मशक्कत के बाद तोरण द्वारा को हटाया। फिर लालू यादव का काफिला आगे बढ़ा और वे श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो सके। लालू यादव साथ पार्टी के कई बड़े नेता और पूर्व मंत्री मौजूद थे।