UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
16-Feb-2020 11:47 AM
By Rahul Singh
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार बिहार आ रहे हैं। 22 फरवरी को बिहार आएंगे। बिहार बीजेपी की तरफ से 11 जिलों में बनाए गए कार्यालयों का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे।
चुनावी साल में बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे जेपी नड्डा के इस दौरे के खास मायने हैं। वे बिहार से तालुक्क रखते हैं ऐसे में बिहार चुनाव में बीजेपी को उनसे किसी कमाल की उम्मीद ज्य़ादा है। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर बिहार बीजेपी में खासा उत्साह है। नड्डा बतौर बीजेपी अध्यक्ष बिहार के इस पहले दौरे में नेताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।
जेपी नड्डा के कमान संभालने के समय से ही माना ये जा रहा था कि बतौर अध्यक्ष उनका पहला टास्क बिहार विधानसभा चुनाव ही होगा। दिल्ली चुनावों को एलान के बाद नड्डा ने बीजेपी अध्यक्ष का पदभार संभाला य़ा तो ये माना जा रहा था कि दिल्ली में पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बिछायी बिसात ही काम आएगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। लेकिन बिहार चुनाव में अब नड्डा को पूरी तरह से अपनी ताक झोकने को तैयार है। और 22 फरवरी को उनके कार्यक्रम के साथ ही इसका आगाज भी हो जाएगा।