ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / राष्ट्रपति मुर्मू पर अपत्तिजनक टिप्पणी के बाद टीएमसी के मंत्री ने मांगी माफी,...

राष्ट्रपति मुर्मू पर अपत्तिजनक टिप्पणी के बाद टीएमसी के मंत्री ने मांगी माफी, बोले.. गुस्से में मुंह से निकल गया

12-Nov-2022 09:26 PM

DESK : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी कर अचानक से सुर्खियों में आने वाले पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी की खूब फजीहत हुई है। ममता कैबिनेट के मंत्री ने राष्ट्रपति के ऊपर जो टिप्पणी की इसके बाद चौतरफा आलोचना होने लगी। विरोध प्रदर्शन होने लगे और आखिरकार पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी को माफी मांगी पड़ी है।


ममता सरकार के इस से मंत्री ने कहा है कि उनका मकसद राष्ट्रपति को अपमानित करने का नहीं था। अखिल गिरी के मुताबिक उन्होंने गुस्से में आकर गलत बात कह दी और इसके लिए वह माफी मांगते हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के सुधार गृह मंत्री और टीएमसी नेता ने शुक्रवार की देर शाम नंदीग्राम के एक गांव में रैली के दौरान यह कहा था कि बीजेपी के लोग उन्हें कम करके आकें हैं क्योंकि मैं अच्छा नहीं दिखता हूं। अखिल गिरी ने कहा था कि देश की राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं।


अब उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि वह बढ़ती उम्र में गुस्से पर काबू नहीं रख पाए, इसलिए ऐसी बात कह दी। आपको बता दें कि ममता सरकार के इस मंत्री के बयान के बाद बीजेपी बेहद आक्रामक हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन तक किए थे और चौतरफा आलोचना के बाद आखिरकार ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी को माफी मांगनी पड़ी है।