किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान!
05-Aug-2024 07:26 PM
By First Bihar
MOTIHARI: रास्ते के विवाद को लेकर दो पटीदार के बीच विवाद हो गया। 5 बच्चों के बाप 32 वर्षीय सुशील साह की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं उनके प्राइवेट पार्ट को सास-बहू ने मिलकर उखाड़ दिया। आनन-फानन में सुशील साह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पिता की मौत के बाद 5 मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है वही पत्नी और परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना मोतिहारी के जमुआ गांव की है। मृतक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी थुकरु साह के 32 वर्षीय पुत्र सुशील साह के रूप ने हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता थुकरू साह ने बताया कि उसके बड़े और छोटे भाई से घर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। आज परिवार के कई लोगों ने मिलकर मेरे बेटे की जमकर पिटाई कर दी। भाई की बीवी और उनकी बहू ने मिलकर मेरे बेटे का प्राइवेट पार्ट खींच दिया। जब वह दर्द से कराहने लगा चिल्लाने लगा तो सभी वहां से भाग गए। जिसके बाद इलाज के लिए ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
फिर सुशील साह को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पांच बच्चों का बाप है। मृतक की पत्नी कविता देवी ने बताया कि 2 साल से लेकर 10 साल तक के 5 बच्चे हैं। पटेदारों ने पति को इस कदर पीटा की उनकी मौत हो गयी। अब इन पांच बच्चों की देखरेख कौन करेगा? इनकी परवरिश कौन करेगा? अब हम किसके सहारे जिंदगी काटेंगे। घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो जाएगा।
ढाका थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट