बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-Jan-2023 04:11 PM
By First Bihar
DELHI : राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम अब अमृत उद्यान कर दिया गया है। इस गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत बदला गया है। यह उद्यान हर साल वसंत के मौसम में आम लोगों के लिए खोला जाता है। इसमें 12 किस्म के ट्यूलिप और गुलाब के फूलों का दीदार कर सकेंगे।
दरअसल, हर साल अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खोला जाता है, जो अब 26 मार्च को खुलेगा और दो माह तक के लिए खुला रहेगा। गार्डन खुलने का समय10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 28 मार्च को किसानों के लिए, 29 को दिव्यांगों के लिए, 30 पुलिस और सेना के लिए यह खुलेगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 7500 लोगों के लिए टिकट मिलेगा। उसके बाद 12 से चार बजे तक 10 हजार लोगों को प्रवेश मिलेगा। यह राष्ट्रपति भवन में उद्यान भवन की तरह होग।
जानकारी हो कि, उद्यान में 12 तरह के विशेष किस्म के ट्यूलिप के फूल लगाए हैं। गार्डन में सेल्फी प्वांइट भी हैं, साथ ही यहां फूड कोर्ट भी चालू रहेगा। लोग क्यूआर कोड से पौधों के किस्मों की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यहां 120 प्रकार गुलाब हैं और 40 खुशबू वाले गुलाब हैं।
राष्ट्रपति भवन में 15 एकड़ में फैला मुगल गार्डन दिल्ली में आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. मुगल गार्डन खूबसूरत फूलों, दुर्लभ प्रजाति के पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों के लिये मशहूर है. ये गार्डन जम्मू-कश्मीर के मुगल गार्डन, ताजमहल के आस-पास के उद्यानों, भारत और फारस की पेंटिंग से प्रेरित हुआ दिखाई देता है। 1917 में सर एडविन लुटियन्स ने मुगल गार्डन के डिजाइन को अंतिम रूप दिया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...