बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Dec-2019 11:53 AM
PATNA: बिहार में आए दिन बढ़ रही रेप की घटनाओं पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का गुस्सा भड़का है। रेप की घटनाओं के लिए राबड़ी देनी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को बेशर्म बताया है। राबड़ी देवी ने ट्वीट करके सरकार को आड़े हाथों लिया है और आरोप लगाया है कि सरकार के संरक्षण में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।
राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'बिहार में बलात्कार की ऐसी विभीत्स घटनाएँ असामान्य, अनैतिक और असंवेदनशील सरकार में सहज, सरल, और सामान्य बन चुकी है। समाज, संवेदनाएँ और सरकार मर चुकी है। बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बजाय सत्तासीन लोग ख़ुद ऐसे घिनौने अपराधों में शामिल होकर उन हैवानो की ढाल बन रहे है।'
अपने दूसरे ट्वीट में राबड़ी ने लिखा है कि, 'बिहार के सत्ताधारी छलात्कारी रामजाने क्यों बलात्कारियों की दरिंदगी, क्रूरता और जघन्यता पर आहत नहीं होते? बिहार में बच्चियों के साथ रोज़ सैंकड़ों बलात्कार हो रहे है लेकिन सरकार के सरदार इन असाधारण घटनाओं पर आहत होना तो दूर दो शब्द संवेदना और खेद के भी प्रकट नहीं करते।'
बिहार के सत्ताधारी छलात्कारी रामजाने क्यों बलात्कारियों की दरिंदगी, क्रूरता और जघन्यता पर आहत नहीं होते?
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) December 4, 2019
बिहार में बच्चियों के साथ रोज़ सैंकड़ों बलात्कार हो रहे है लेकिन सरकार के सरदार इन असाधारण घटनाओं पर आहत होना तो दूर दो शब्द संवेदना और खेद के भी प्रकट नहीं करते।
अपने तीसरे ट्वीट में राबड़ी देवी ने लिखा है कि, 'बिहार में चारों तरफ़ सिहरा देने वाली जनबलात्कार की घटनाओं के विरुद्ध सरकार की उदासीनता घोर निंदनीय है। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है। बहन-बेटियों के साथ सरकारी संरक्षण में जो जघन्य क्रूरता हो रही है वह किसी भी सभ्य इंसान और लोकतांत्रिक सरकार को-शर्मिंदा करने के लिए काफ़ी है।'
बिहार में चारों तरफ़ सिहरा देने वाली जनबलात्कार की घटनाओं के विरुद्ध सरकार की उदासीनता घोर निंदनीय है। क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) December 4, 2019
बहन-बेटियों के साथ सरकारी संरक्षण में जो जघन्य क्रूरता हो रही है वह किसी भी सभ्य इंसान और लोकतांत्रिक सरकार को-शर्मिंदा करने के लिए काफ़ी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...