ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप, आरोपी जवान पर FIR

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप, आरोपी जवान पर FIR

10-Aug-2019 02:12 PM

By 7

JAMUI : बिहार में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बड़ी खबर जमुई से निकल कर सामने आ रही है. जहां शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप आर्मी के एक जवान के ऊपर लगा है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरी घटना जिले के चंद्रदीप थाना इलाके की है. जहां आरोप है कि शादी का झांसा देकर अगवा की गई लड़की के साथ रेप किया गया है. पीड़िता के पिता ने चंद्रदीप थाना में धर्मपुर गांव के रहने वाले मसुदन यादव के बेटे राजीव कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. राजीव कुमार आर्मी में है. एक साल पहले ही उसकी नौकरी लगी थी. पीड़िता के पिता ने बताया कि राजीव का अक्सर उनके गांव आना जाना था. उन्होंने बताया कि शादी का झांसा देकर वह बेटी को लेकर फरार हो गया था. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद नौकरी जाने के डर से उसने गुरुवार की सुबह पीड़िता को बदहवाश स्थिति में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता को इलाज के लिए परिजनों ने जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. चंद्रदीप थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है.