ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

प्रेमी से मिलने पहुंची लड़की के साथ 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, होटल की सीसीटीवी खंगालने की तैयारी में पुलिस

10-Aug-2019 05:59 PM

By 7

GAYA : इस वक्त एक खबर निकल कर सामने आ रही है गया जिले से जहां प्रेमी से मिलने पहुंची एक लड़की के साथ उसके 3 दोस्तों ने मिलकर रेप किया है. अपनी मां और बड़ी बहन के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां मानपुर के किसी होटल में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की के साथ उसके तीन दोस्तों ने रेप किया है. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए नवादा से गया आई थी. परिजनों ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त है. रांची में उसका इलाज चलता है. हालांकि उसकी बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि इससे पहले बेतिया में एक अन्य लड़के के ऊपर उसने रेप का झूठा आरोप लगाकर केस किया था. थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है. वजीरगंज डीएसपी धुरन मंडल ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. आरोपी लड़के की पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस उस होटल की सीसीटीवी खंगालने की तैयारी कर रही है. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट