गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Dec-2023 10:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेजों के हॉलीडे कैलेंडर में फिर से संशोधन हुआ है। अब साल 2024 में 93 छुट्टियां रहेंगी। इससे पहले जारी हुए आदेश में महापुरुषों की जयंती की 4 छुट्टियों में कटौती की गई थी। जिसके बाद इसको लेकर बीजेपी एनआरआई सेल के कन्वीनर और इंडिया पॉजिटिव के सेक्रेटरी मनीष सिन्हा ने राज्यपाल से संपर्क साधा था। जिसके बाद अब उनकी यह मुहीम रंग लाती हुई नजर आई और अब देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बिहार के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सरकारी अवकाश रहेगा।
दरअसल, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार के जयंती के अवसर पर मनीष सिन्हा द्वारा पटना के बापू सभागार में आयोजित देश रत्न कांक्लेव कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने राजेंद्र प्रसाद जी को उचित सम्मान दिलाने की बात की थी। विशेष तौर पर उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी से इस विषय पर बात की जिसके बाद राज्यपाल जी ने इस विषय को संज्ञान में लेकर आदेश पारित किया। अब इसको लेकर राज्यपाल सचिवालय ने इसको लेकर कल आदेश जारी किया है।
मालूम हो कि, भाजपा नेता मनीष सिन्हा इंडिया पॉजिटिव संगठन के जरिए डॉ राजेंद्र प्रसाद को सम्मान दिए जाने को लेकर एक मुहिम चला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर राजधानी पटना के बापू सभागार में देश रत्न कॉन्क्लेव का आयोजन कर राज्य सरकार से मांग की थी कि बिहार में गुजरात के स्टैचू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर डॉ राजेंद्र प्रसाद की याद में स्टैचू ऑफ़ विजडम के नाम से गगनचुंबी मूर्ति बनाई जाए।
इसके साथ में उन्होंने यह भी मांग की थी कि उनकी जयंती के मौके पर सरकारी अवकाश भी रहे। जिसके बाद अब राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के मनीष सिन्हा के इस मुहीम और भी अधिक ताकत दी है। इसको लेकर भाजपा नेता ने इस पहल के लिए महामहिम का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को भी धन्यवाद प्रकट किया है।