अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Oct-2020 02:15 PM
PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पटना के सचिवालय में लगी आग पर सवाल उठाया है. सुरजेवाला ने कहा कि यह आग लगी नहीं लगाई गई है. इसमें घोटालों की सारी फाइलें जलायी गई है. क्योंकि उनको डर है कि नई सरकार आएगी तो हिसाब लेगी.
सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश सरकार को जाने का अहसास हो गया है. यही कारण है कि ग्रामीण विकास विभाग में जितना पैसा लूटा गया था वह सारी फाइलें जल गई. सरकार को पता था कि नई सरकार हिसाब लेगी. अब आगे देखना है कि कहां-कहां पर आग लगाई जा रही है. सुरजेवाला पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे थे.
सुरजेवाला ने कहा कि 1.25 हजार करोड़ के पैकेज में मात्र में 1559 करोड़ रुपए की खर्च हो पाया है. एनडीए सरकार मात्र इतना ही बिहार में खर्च कर पाई है. लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झूठ बोलते हैं कि 1.25 हजार रुपए खर्च कर बिहार का विकास एनडीए ने किया है. झूठों के सरदारों का बयान से पता लगाया जा सकता है कि बिहार में किस तरह की बदहाली है.
सुरजेवाला ने कहा कि बिहार में एक नई सरकार बनाने की जरूरत है. बिहार के सीएम कहते हैं कि 15 साल से थके नहीं है. घर पर कभी बैठते थे नहीं है. कुर्सी पर फेविकोल लगाकर बैठे हुए हैं. कहते हैं कि कभी मैंने विचारों से समझौता नहीं किया है. तेजस्वी को कहते हैं कि अनुभव नहीं है. लेकिन हम बताते हैं कि तेजस्वी युवा हैं और कांग्रेस के पास सरकार चलाने का अनुभव है. उसकी चिंता सीएम नीतीश कुमार को नहीं करनी चाहिए.