ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / news / RANCHI में खुला 'कोरोना यूनिवर्सल स्कूल', नाम सुन कर ही हैरान है लोग,...

RANCHI में खुला 'कोरोना यूनिवर्सल स्कूल', नाम सुन कर ही हैरान है लोग, स्कूल की तस्वीर हुई वायरल

25-May-2020 06:19 PM

PATNA : अगर किसी स्कूल का नाम कोरोना यूनिवर्सल स्कूल हो तो उसमें क्या सब होता होगा. पढ़ाई कैसी होती होगी, कौन से बच्चे पढ़ते होंगे. रांची के एक स्कूल को लेकर ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं. स्कूल का बोर्ड लगे बिल्डिंग की तस्वीर वायरल हो रही है. पहले लोगों को लगा कि फर्जी तस्वीर वायरल की गयी है लेकिन छानबीन में पता चला कि वाकई ऐसा स्कूल है.


FIRST BIHAR की पड़ताल में सही पायी गयी तस्वीर
दरअसल जब कोरोन यूनिवर्सल स्कूल की तस्वीरें वायरल हुई तो FIRST BIHAR ने इस मामले की पूरी छानबीन की. जो तस्वीर वायरल हुई थी उस पर स्कूल का पता और नंबर भी दिया गया था. जब हमने पड़ताल की तो पाया गया कि तस्वीर  सही है और उस पर दिया गया नंबर भी मौजूद है. उस नंबर पर कॉल करने पर स्कूल के स्टाफ ने फोन उठाया. उन्होंने जानकारी दी कि तस्वीर वायरल होने के बाद उनके पास लगातार फोन कॉल आ रहे हैं और वे जवाब देते देते थक गये हैं. स्कूल के स्टाफ ने बताया कि वाकई कोरोना यूनिवर्सल स्कूल के नाम से उनका संस्थान चल रहा है.


4 साल से चल रहा स्कूल
स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि कोरोना यूनिवर्सल स्कूल एजुकेशन ट्रस्ट 2016 से ही रजिस्टर्ड है. रांची में इस स्कूल की तीन शाखायें संचालित हो रही हैं. पहला पंडरा, दूसरा मनातू और तीसरा अरगोड़ा में है. इससे पहले यह क्राउन पब्लिक स्कूल के नाम से जाना जाता था. बाद में कोरोना यूनिवर्सल स्कूल के नाम से चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह महज इत्तेफाक है कि वैश्विक महामारी कोरोना भी इसी नाम से प्रसिद्ध हो गयी.


स्कूल संचालकों ने समझाया कोरोना का मतलब
स्कूल के संचालकों ने हमारे संवाददाता को कोरोना का मतलब भी समझाया. उन्होंने बताया कि कोरोना एक लैटिन शब्द है . अग्रेजी में इसका अर्थ होता है CROWN, इसे हिन्दी में मुकुट कह सकते हैं. वहीं, यूनिवर्सल का मतलब अंग्रेजी में "common to all" यानि सभी के लिए  होता है. स्कूल के संचालकों के मुताबिक  इस विद्यालय का ऐसा नाम रखने के पीछे मकसद था इसका पूरा अर्थ. उनके मुताबिक ये एक ऐसा विद्यालय जहां अमीर-गरीब सभी के लिए एक समान व्यवहार और समान मौका उपलब्ध है.