अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
08-Oct-2024 07:23 PM
By First Bihar
KHAGARIA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की आज चौथी पुण्यतिथि है। उनके पैतृक गांव खगड़िया के शहरब्बन्नी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के कई नेताओं ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पुण्यतिथि पर रामविलास पासवान को नमन करते हुए उन्हें नेताओं ने याद किया। इस मौके पर रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी और दूसरी पत्नी रीना पासवान भी मौजूद थीं। इस मौके पर चिराग पासवान ने पिता रामविलास को नमन करते हुए कहा कि पापा के विचारों को आगे बढ़ाएंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पापा के आशीर्वाद से पार्टी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा की पापा की कमी उन्हें बहुत खलती है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे-वैसे उनकी याद और ताजा होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि उनके पिता को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार भारत रत्न से भी सम्मानित करेगी। चिराग ने कहा कि कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया। मुझे कुछ मांगने की जरूरत नहीं है। वही हरियाणा विधानसभा के परिणाम को लेकर कहा कि बीजेपी ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई है इसके लिए तमाम एनडीए नेताओं को बधाई। पीएम मोदी और बीजेपी सरकार के विकास कार्यों पर हरियाणा की जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसी का नतीजा है कि हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई है। सारे राजनीतिक पंडित और एक्जिट पोल के दावे की हवा निकल गई है।




