ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / रामनवमी पर पटना के हनुमान हैं ऑनलाइन, लॉकडाउन में घर बैठे कीजिए दर्शन

रामनवमी पर पटना के हनुमान हैं ऑनलाइन, लॉकडाउन में घर बैठे कीजिए दर्शन

02-Apr-2020 11:21 AM

PATNA : आज रामनवमी हैं भगवान राम का जन्मदिवस। आज के दिन पूरे देश में जहां जय श्रीराम के नारे गूंजते हैं बल्कि भगवान राम की भव्य सवारी निकलती है। लेकिन अभी मंदिरों में सन्नाटा है। क्योंकि देश कोरोना के संक्रमण की महामारी झेल रहा है। कोरोना को भगाने के लिए लॉकडाउन किया गया है। घर से लोगों को बाहर नहीं निकलना है अब ऐसे में घर बैठे ही भगवान के दर्शन कर पुण्य कमाया जा सकता है।


पटना स्थित महावीर मंदिर का आज घर बैठे लोग दर्शन कर रहे हैं वो भी लाइव। पटना जंक्‍शन महावीर मंदिर की पूजा शुरू हो गयी है। इस दौरान पूजा-अर्चना का वीडियो फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।पटना महावीर मंदिर की ओर से अपने भक्तों के लिए विशेष उपाय किए गये हैं। आचार्य किशोर कुणाल के अनुसार जिन भक्तों को बजरंगबली के दर्शन करने हैं वे जिओ मोबाइल के जरिए दर्शन कर सकते हैं।  पटना महावीर मंदिर का ऐप डाउनलोड करने के बाद आप दर्शन कर सकते हैं।


आचार्य किशोर कुणाल ने रामभक्तों से अपील की है कि रामनवमी अपने घर पर ही रह कर पूजा करें। इस दौरान मंदिर से पूजा का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। लोग कमेंट बाक्स में जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं।