ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / रामलला का दर्शन होगा आसान, आज से शुरू हुई नई व्यवस्था; दो नई...

रामलला का दर्शन होगा आसान, आज से शुरू हुई नई व्यवस्था; दो नई श्रेणी तय

17-Feb-2024 08:16 AM

By First Bihar

DESK : श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने शुक्रवार को दर्शनार्थी श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बड़ा फैसला किया है जिससे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद सरलता से रामलला का दर्शन सुलभ हो सकेगा। तीर्थ क्षेत्र ने इसके लिए सुगम दर्शन व विशिष्ट दर्शन की दो नई श्रेणी तय की है। इस श्रेणी में दर्शन की सुविधा सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे के मध्य दो-दो घंटे की छह अलग-अलग स्लाट में मिलेगी।


इस श्रेणी में ‘पास’ निर्गत कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुकिंग स्लाट के निर्धारित समय में पहुंचने की अनिवार्यता रहेगी अन्यथा ‘पास’ निरस्त माना जाएगा। यह व्यवस्था शनिवार से लागू हो जाएगी। सुगम दर्शन के लिए तीन सौ व विशिष्ट दर्शन में डेढ़ सौ पास होंगे निर्गत: सुगम दर्शन के लिए तीन सौ श्रद्धालुओं को ‘पास’ निर्गत किए जाएंगे जिनमें 150 ‘पास’ की बुकिंग आनलाइन श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट के माध्यम से होगी। 


इसके अलावा 150 ‘पास’ रेफरल होंगे जो तीर्थ क्षेत्र की कार्यकारिणी के सदस्यों व शासन -प्रशासन के उच्चाधिकारियों की संस्तुति पर निर्गत किए जाएंगे। इस तरह से विशिष्ट दर्शन की व्यवस्था भी सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे के मध्य निर्धारित दो-दो घंटे के छह स्लाट में ही होगी। विशिष्ट दर्शन के लिए 150 श्रद्धालुओं को भेजने का निर्णय है।


श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंगला व शयन आरती के बाद अब श्रृंगार आरती दर्शन का भी ‘पास’ निर्गत करने का निर्णय लिया है। श्रृंगार आरती सुबह सवा छह बजे होगी। जबकि पास से श्रद्धालुओं का प्रवेश पौने छह बजे से होगा। तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा. अनिल मिश्र ने बताया कि आरती के लिए सौ श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था रहेगी जिसमें 20 पास की आनलाइन बुकिंग होगी जबकि 80 पास रेफरल होंगे जो पदाधिकारियों की संस्तुति पर ही निर्गत की जाएगी।