Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Feb-2020 04:46 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले आज गया पहुंचे. अठावले ने दिल्ली में बीजेपी की हार पर कहा कि दिल्ली में सम्पन्न हुए चुनाव में अरविंद केजरीवाल द्वारा विभिन्न सुविधाओं को मुफ्त करने की घोषणाएं वहां भारतीय जनता पार्टी के हार का मुख्य कारण बनी.गया परिसदन में पत्रकारों को बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि हालांकि पिछले चुनाव से इस बार भाजपा के वोट बैंक में काफी बढ़ोतरी हुई है. पिछली बार तीन सीटें बीजेपी जीती थी. इस बार 8 सीटें जीती हैं.
दिल्ली का करें विकास
अठावले ने कहा कि केजरीवाल चुनाव तो जीत गए है. अब इनको केंद्र सरकार से अधिक से अधिक पैसा लेकर दिल्ली का विकास करना चाहिए. दिल्ली में बिहार समेत कई राज्यों के लोग जाकर रहते हैं. इनपर भी ध्यान देने की जरूरत हैं. अठावले ने कहा कि एनआरसी के नाम पर अफवाह फैलाया जा रहा है. किसी राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने वाला है.
पटना-बोधगया एनएच को लेकर गडकरी से करेंगे मुलाकात
अठावले ने पटना-बोधगया एनएच-83 की दुर्दशा पर चिंता जताई और कहा कि इसको ठीक कराने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी से मुलाकात करेंगे. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.