ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

'रामचरितमानस' पर विवादित बयान को लेकर मंत्री चंद्रशेखर पर जमकर बरसे नीरज बबलू, कहा- उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं

'रामचरितमानस' पर विवादित बयान को लेकर मंत्री चंद्रशेखर पर जमकर बरसे नीरज बबलू, कहा- उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं

12-Jan-2023 03:21 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर जो विवादित बयान दिया है उसे लेकर बिहार ही नहीं पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। कई हिन्दू संगठनों के लोग और बीजेपी के कई नेता ने रामचरितमानस पर दिये गये बयान को लेकर आपत्ति जतायी हैं और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही देश की जनता से माफी मांगने की बात कही है।   


इसी कड़ी में छातापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू भी बिहार के शिक्षा मंत्री पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा मंत्री ही इस तरह का विवादित बयान देंगे तो बिहार में शिक्षा का क्या होगा?


छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि हिन्दू धर्म की भावना को ठेस पहुंचाने वाला यह बयान है। इन लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी धर्म को खुश करने के लिए अनाप-शनाप बयान देते हैं। यदि ऐसा बयान देंगे तो हिन्दू धर्म के लोग भी पूछेंगे कि रामचरितमानस यदि गलत है तब जवाब दो कि तुम किस धर्म के लोग हो।


इसी बीच प्रो. चंद्रशेखर ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कुछ ऐसा नहीं कहा है जिसके लिए उन्हें मांफी मांगने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माफी तो उन लोगों को मांगनी चाहिए जिन्होंने अन्याय किया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री रामचरितमानस की आधी अधूरी जानकारी पर अपना बेतुका तर्क देते नजर आए।


प्रो. चंद्रशेखर ने कहा है कि रामचरितमानस में 5-6 ऐसे दोहे हैं जो विरोध करने योग्य हैं। उन्होंने कहा कि उन दोहों को लेकर मुझे आपत्ति है, इसलिए उसको लेकर बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने हिन्दू धर्म के कई ग्रंथों को लेकर अपने विचार रखे और कहा कि सालों साल से इसको लेकर वैचारिक संघर्ष चल रहा है।


प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। यह समाज में पिछड़ों, महिलाओं और दलितों को शिक्षा हासिल करने से रोकता है और उन्हें बराबरी का हक देने से रोकता है। चंद्रशेखर ने कहा मनुस्मृति के बाद रामचरितमानस नफरत के इस दौर को आगे बढ़ाया है।