‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
09-Oct-2020 01:31 PM
DELHI: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके विभाग की जिम्मेवारी अब रेल मंत्री पीयूष गोयल को मिली हैं. पीयूष गोयल ही अब केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता विभाग देखेंगे. कल केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से पूरे देश में शोक है.

वायुसेना के विमान से आएगा पार्थिव शरीर
पीएम मोदी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विमान से पटना भेजा जाएगा. अंतिम संस्कार में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे. उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान और उनकी पत्नी से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने रोते चिराग पासवान को गले लगाया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं. सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
कल होगा अंतिम संस्कार
दिल्ली आवास आज शाम रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना में उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास ले जाया जाएगा और लोग यहां भी उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. दीघा घाट पर राम विलास पासवान का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए रामविलास पासवान को याद कर रहा हैं.