ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, अहम बैठक टाल कर अस्पताल पहुंचे चिराग...

रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, अहम बैठक टाल कर अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान

03-Oct-2020 06:39 PM

PATNA :  लंबे अर्से से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी है. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी की अहम बैठक टाल दी गयी. बैठक छोड़ कर चिराग पासवान आनन फानन में अस्पताल रवाना हो गये.


लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू होने वाली थी. तभी खबर आयी कि रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी है. ऐसे में चिराग पासवान आनन फानन में अस्पताल रवाना हो गये. हालांकि पार्टी नेताओं को वहीं रहने को कहा गया है.


रामविलास पासवान लंबे अर्से से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें हर्ट में समस्या है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से लेकर देश के दूसरे बड़े नेता उनकी तबीयत का हाल ले चुके हैं. लंबे अर्से में अस्पताल के आईसीयू में एडमिट रामविलास पासवान की तबीयत सुधर नहीं रही थी. देश के जाने माने डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा था. इस बीच आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगडने  की खबर आयी है.


हम आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी पहले ही ये फैसला ले चुकी है कि वह एनडीए से अलग चुनाव लड़ेगी. आज पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में इसका औपचारिक फैसला लिया जाना था. लेकिन इसी बीच रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ गयी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अब उनकी तबीयत को देखते हुए ही कोई फैसला लिया जायेगा.