ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया आइसोलेट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया आइसोलेट

20-Apr-2023 03:17 PM

By First Bihar

DELHI  : देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब खबर आ रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार को उनका कोरोना टेस्ट हुआ और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में राजनाथ सिंह होम क्वारंटाइन हैं और इलाज चल रहा है। 


आधिकारिक ने बताया कि, राजनाथ सिंह गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नहीं शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस लिहाजा उनका सभी तरह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 


वहीं,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (19 अप्रैल) को कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद से टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों देशों की रक्षा साझेदारी को उच्च स्तर तक ले जाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। इस बातचीत के दौरान अनीता आनंद ने सिंह को कनाडा की हिंद-प्रशांत रणनीति और भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने से जुड़े महत्व की जानकारी दी है।


इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनवरी 2022 में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे, जब ओमिक्रॉन वैरिएंट मामलों में वृद्धि हो रही थी। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि उनमें हल्के लक्षण हैं और वह होम क्वारंटाइन में हैं। राजनाथ सिंह ने उस समय ट्वीट किया, “मैंने हल्के लक्षणों के साथ आज कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और खुद को अलग कर लें और जांच करवाएं।”


आपको बताते चलें कि, मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह ऐसे समय में कोविड पॉजिटिव पाए गए जब देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में 12,591 नए कोविड मामले दर्ज किए। ये लगभग आठ महीनों में सबसे अधिक है। वहीं देश में सक्रिय मामले बढ़कर 65,286 हो गए हैं।