अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Oct-2020 01:07 PM
PATNA : कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात कर मुंगेर मामले पर जांच की मांग की. कांग्रेस नेता सुरजेवाला, मदन मोहना झा और पवन खेड़ा ने आज राज्यपाल से मुलाकात की.
राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि हम मुंगेर मामले पर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी देने गए थे. हमने राज्यपाल को घटना की जानकारी देते हुए सीआईएसएफ की रिपोर्ट दिखाई, जिसमें बताया गया है कि भक्तों ने नहीं बल्कि लोकल पुलिस ने पहले गोली चलाई थी.
सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर की घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया है. सीएम और डिप्टी सीएम इस घटना के लिए जिम्मेवार हैं. सरकार डीएम और एसपी का बचाव करने में जुटी हुई थी. इस जिम्मेवारी को देखते हुए नीतीश कुमार और सुशील मोदी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और मृतक अनुराग के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए. सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए और पूरे मामले की सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए.