ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार में खेलकूद की व्यवस्था पर जतायी चिंता, सुधार...

राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार में खेलकूद की व्यवस्था पर जतायी चिंता, सुधार की बतायी जरुरत

06-Feb-2020 05:12 PM

BHAGALPUR : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार में खेलकूद की व्यवस्था को संतोषजनक नहीं बताया है। भागलपुर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता एकलव्य के उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल के दिल की बात जुबां पर आ ही गयी। 


तिलकामांझी यूनिवर्सिटी स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार के युवाओं में असीम खेल प्रतिभा है लेकिन बिहार में खेलकूद की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।उन्होनें बिहार में खेलकूद में सुधार पर बल दिया है। राज्यपाल ने कहा कि सभी कुलपतियों के साथ बैठक कर राज्य की शिक्षा और खेल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि उन्होनें ये भी कहा कि राज्य में खेल के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है।  नालंदा में विश्वस्तरीय स्टेडियम बन रहा है, वही हर प्रखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये एक एक स्टेडियम बन रहा है। वहीं उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार बजट में 99,300 करोड़ रुपये शिक्षा पर वहीं तीन हजार करोड़ रुपये कला, संस्कृति, खेलकूद और स्किल डेवलपमेंट के लिए दिए हैं।


इस मौके पर राज्यपाल ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल 2021 एकलव्य की मेजबानी पटना विश्वविद्यालय के जिम्मे होगी।बता दें कि चार दिनों तक चलने वाले खेल महा कुम्भ में 14 विश्वविद्यालय के तीन हजार खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खोखो, वॉलीबाल समेत कई खेल प्रतियोगिता होगी।