Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
01-Jan-2022 08:57 AM
PATNA : नववर्ष का आगमन हो गया है. राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नव वर्ष 2022 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2022 समस्त बिहार वासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा. मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सब के सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा.

वहीं राज्यपाल फागू चौहान ने कहा है कि नए वर्ष में हमें शांति, सद्भाव एवं पारस्परिक प्रेम से परिपूर्ण समतामूलक समाज के निर्माण तथा राज्य एवं देश की प्रगति में सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए. राज्यपाल ने कामना की है कि नूतन वर्ष सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, खुशियों और समृद्धि लाए. बिहार समग्र विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे. राज्यपाल ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है.

वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामना और बधाई दी है