गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Dec-2023 07:36 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि इस परिणाम ने फिर से साबित किया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किये बिना भी चुनाव जीते जा सकते हैं।
सुशील मोदी ने कहा है कि यह जीत ब्रांड मोदी पर जनता के विश्वास की विजय है। बिहार के लिए ये चुनाव परिणाम लालू-नीतीश राज की अंतिम विदाई के साफ संकेत हैं। नीतीश कुमार को बदलते समय की यह लिखावट पढ़ लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार से सहयोगी दल सबसे ज्यादा खुश होंगे।
उन्होंने कहा कि जदयू ने मध्यप्रदेश में अपनी औकात देख ली। उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। सुशील मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2004 से भाजपा सत्ता में है और वहां अपने काम के बल पर पार्टी का पांचवीं बार जनादेश प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है।