ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री कल करेंगे बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये...

राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री कल करेंगे बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना के हालात पर होगी चर्चा

26-Apr-2022 07:39 PM

DESK: कोरोना को लेकर राज्यों की क्या तैयारियां है इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 27 अप्रैल को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे। राज्य सरकार ने बैठक की सारी तैयारियां की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ 38 जिलों के डीएम से कोरोना की पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है। 


बिहार में कोरोना की स्थिति सामान्य हैं लेकिन देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना लोगों को डरा रहा है। देश को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और कोरोना के हालात की चर्चा करेंगे। 


ऐसी उम्मीद लगायी जा रही है कि मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद बिहार में नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है। कोरोना के खतरे को देखते हुए बिहार में स्कूलों को भी बंद किया जा सकता है। कोरोना से जारी जंग में मास्क, सोशल डिस्टेंस, कोरोना टेस्ट, वैक्सीनेशन और जागरुकता अभियान कितने कारगर है इसकी जानकारी जन-जन तक फिर से पहुंचायी जाएगी।