ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / राज्यसभा के लिए इन दिन नामांकन करेंगे उपेंद्र कुशवाहा, BJP का होगा दूसरा...

राज्यसभा के लिए इन दिन नामांकन करेंगे उपेंद्र कुशवाहा, BJP का होगा दूसरा उम्मीदवार; नाम हो गया फाइनल

19-Aug-2024 02:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। दोनों सीटों पर एनडीए का ही उम्मीदवार होगा। एक सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर पहले से ही मुहर लग चुकी है जबकि दूसरी सीट के लिए भी उम्मीदवार का नाम फाइनल हो गया है। राज्यसभा की दूसरी सीट पर बीजेपी का उम्मीदवार होगा। किसी भी वक्त उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एनडीए के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन में आने के बाद लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उपेंद्र को उनकी मनपसंद सीट काराकाट दे दी थी। काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे लेकिन खेल उस वक्त बिगड़ गया जब पावर स्टार पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था।


पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया और चुनाव मैदान में उतर गए हालांकि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा इशारों में अपने ही गठबंधन पर सवाल खड़ा कर रहे थे और कह रहे थे कि वह हारे नहीं हैं बल्कि उन्हें हराया गया। उनका सीधा इशारा था कि बीजेपी ने सोची समझी रणनीति के तरह पवन सिंह को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा। उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी के बीच एनडीए ने सर्वसम्मति से कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया था।


अब उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को सुबह 11 बजे राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। राज्यसभा की दूसरी सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। प्रदेश इकाई ने उम्मीदवार का नाम शॉर्टलिस्ट कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। बीजेपी किसी भी वक्त राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है।