Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
01-Nov-2023 02:53 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही अवैध शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। आए दिन ये लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन जेल जाने के बाद फिर इसी धंधे में लग जा रहे हैं। बिहार में शराब के बंद होने के बावजूद कुछ लोग शराब के साथ-साथ स्मैक, चरस, हेरोइन, अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर, नशीली दवा का इंजेक्शन, गांजा, भांग, कोरेक्स सिरप, सुलेशन, व्हाइटनर, बॉनफिक्स जैसे नशे को करते हैं। इस तरह का सुखा नशा करने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
यह नशा काफी महंगा होता है। इसके नहीं मिलने पर कुछ लोग चोरी, लूट, डकैती व अन्य अपराध की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। खासकर युवा वर्गो का झुकाव इस तरह के नशे की ओर ज्यादा होता है। जिसे देख ऐसा लगता है कि कही उड़ता बिहार बनाने की तैयारी तो नहीं।
बिहार के गोपालगंज में चरस की बड़ी खेप जब्त की गयी है। 50 लाख रूपये मूल्य की चरस को नेपाल से बिहार में लाया जा रहा था। इसे गोपालगंज में खपाने की योजना थी तभी इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस को बताया गया कि चरस की बड़ी खेप नेपाल से एनएच-27 के रास्ते जाने वाली है। इस सूचना के मिलते ही कुचायकोट पुलिस ने एनएच-27 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया और इस दौरान साढ़े 12 किलो चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ लिया।
दोनों की पहचान अवध कुमार यादव और राजेश यादव के रूप में हुई है जो शीतल बगहा क्षेत्र का रहने वाला है। चरस की बड़ी खेप डिस्कवर बाइक से बरामद किया गया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास रहा है जिसे खंगालने में पुलिस जुटी है।